Budh mithun raashi me kab pravesh karenge, बुध के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशी के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए किन राशि वालो को मिलेगा लाभ, किनके जीवन में बढ़ेगी चुनौतियां, जानिए लव राशिफल |
2 जुलाई २०२२ को बुध ग्रह वृषभ राशि से निकलके अपने स्व राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे सुबह लगभग 9:39 पे | वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बुध ग्रह जब किसी कुंडली में शक्तिशाली होते हैं तो वो व्यक्ति बुद्धिमान होता है, तर्क शक्ति में मजबूत होता है, बातचीत करके अपना काम निकालने में चतुर होता है |
2 जुलाई २०२२ को बुध के स्व राशि मिथुन में प्रवेश करने से कुछ राशि वालो को बहुत लाभ होने वाला है और कुछ के जीवन में संघर्ष बढेगा, आइये जानते हैं सब कुछ हिंदी ज्योतिष में |
जो लोग बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए :
“ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:”
Budh ka mithun raashi me gochar rashifal |
Read in english about when will mercury transit in gemini and RASHIFAL.
12 राशियों पर बुध के मिथुन राशि में गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा :
मेष राशिफल:
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से आप किसी छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं अपने परिवार के साथ, आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने आय के स्त्रोत बढाने के लिए नई नीतियाँ बना पायेंगे | आपके रुके काम भी पुरे होंगे |
लव राशिफल(love raashifal ) : मेष राशि के प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेग, आप एक दुसरे के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे, साथ में कहीं घुमने के प्लान भी बन सकता है | जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है |
वृषभ राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो को काफी लाभ होगा, आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, आपकी वाक्शक्ति बढ़ेगी, नए लोगो से समपर्क बढेगा, आपके निर्णयों से कई लोगो को लाभ होगा |
लव राशिफल(love raashifal ) : वृषभ राशि के लोग अपने प्रेमी के साथ काफी खुशनुमा पल बिता पायेंगे | अगर किसी प्रकार के मनमुटाव से गुजर रहे हैं तो अब सम्बन्ध अच्छे हो जायेंगे |
मिथुन राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो के अन्दर रचनात्मकता बढ़ जायेगी, जो काम काफी समय से रुके हैं वो पुरे होंगे, आय के स्त्रोत बढाने के लिए आप नए कदम उठा पायेंगे| आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी बढेंगी और अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण आपको नाम और यश की प्राप्ति भी होगी |
लव राशिफल(love raashifal ) : मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है, आप साथ में कहीं घुमने जा सकते हैं, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अपने प्रेमी के ऊपर आप काफी खर्चा कर सकते हैं |
कर्क राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो का खर्चा बढेगा | कम समय के लिए कहीं पे आप निवेश कर सकते हैं | दोस्तों के साथ मनोरंजन में काफी धन खर्च हो सकता है | यात्राओं पर भी जा सकते हैं |
लव राशिफल(love raashifal ) : कर्क राशि के प्रेमिओ को थोडा संभल के रहना होगा अन्यथा भावनात्मक रूप से आपका शोषण हो सकता है |
सिंह राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो के आय के स्त्रोत खुलेंगे, अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी| जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा | नौकरी वालो को प्रमोशन मिल सकता है | जो व्यापार में हैं उन्हें काफी लाभ मिलेगा |
लव राशिफल(love raashifal ) : सिंह राशि के प्रेमियों को अपने साथी का अच्छा साथ प्राप्त होगा, उनके सहयोग से आपके जीवन में काफी अच्छे बदलाव हो सकते हैं|
कन्या राशिफल:
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशि वालो को मान सम्मान की प्राप्ति होगी, नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, नए अधिकार प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे| अधिकारी वर्ग से सम्बन्ध अछे होंगे |
लव राशिफल(love raashifal ) : कन्या राशि के प्रेमियों को उनके साथी का भावनात्मक साथ प्राप्त होगा परन्तु अहंकार के टकराने से मनमुटाव भी हो सकते हैं अतः ध्यान रखे |
तुला राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा , अध्यात्म और सामाजिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी, कुछ नया सीखने के लिए धन खर्च हो सकता है |
लव राशिफल(love raashifal ) : तुला राशि के प्रेमियों को मन मुटाव से गुजरना पड़ सकता है जिसके कारण मन में अशांति रह सकती है |
वृश्चिक राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से वृश्चिक राशि वालो के जीवन में अचानक से बहुत से परिवर्तन महसूस हो सकते हैं जैसे किसी बड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, किसी रहस्य में से पर्दा उठ सकता है, स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट हो सकती है अतः आपको सावधान रहना होगा |
लव राशिफल(love raashifal ) : वृश्चिक राशि के प्रेमियों को लाभ मिलेगा, आप अपने मन की बात एक दुसरे से शेयर कर सकते हैं, अपने प्रेमी की सहायता से आप अपने जीवन में काफी तरक्की भी कर सकते हैं जिससे आप दोनों के सम्बन्ध और अछे होंगे |
धनु राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो के संपर्क काफी बढ़ेंगे, करीबियों की सहायता से आपके रुके काम पुरे होंगे | किसी की सहायता से आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं |
लव राशिफल(love raashifal ) : धनु राशि के प्रेमियों को अब अपना विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा ब्रेकअप से गुजरना पड़ सकता है, गलत फहमियां बढ़ सकती है|
मकर राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से आपको कानूनी कार्यो में सफलता मिलेगी, रुका धन प्राप्त होगा मगर आपके अन्दर वासनाएं बढ़ सकती है अतः अपने संगती का ध्यान रखें अन्यथा अनावश्यक रूप से धन खर्च हो सकता है |
लव राशिफल(love raashifal ) : मकर राशि के प्रेमिओ के लिए समय अच्छा रहेगा, जो लोग किसी को चाहते हैं वे इजहार कर सकते हैं | अपने प्रेमी के साथ आप अच्छा समय साथ में गुजार सकते हैं |
कुम्भ राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो को अकस्मात् लाभ होने की संभावना बढ़ेगी, अगर आप शेयर बाजार या फिर सट्टा बाजार में काम करते हैं तो अब आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है |
लव राशिफल(love raashifal ) : कुम्भ राशि के लोग अगर प्रेमी की तलाश में हैं तो अब आपको सफलता मिल सकती है | अपने प्रेमी के साथ आप कहीं घुमने जा सकते हैं | अपने प्रेमी की सहायता से आपके रुके काम भी पुरे हो सकते हैं |
मीन राशिफल :
2 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो को वाहन लाभ मिलने के योग बनेंगे, आप नया वाहन खरीद सकते हैं, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के योग बनेंगे, रक्तचाप सम्बन्धी परेशानी हो सकती है अतः ध्यान रखे |
लव राशिफल(love raashifal ) : मीन राशि के प्रेमियों को अपने साथी का अच्छा साथ प्राप्त होने के योग बनेंगे, पुराने गिले शिकवे दूर होंगे जिससे मन प्रसन्न होगा |
तो इस प्रकार हमने जाना की 2 जुलाई २०२२ को बुध के अपने स्व राशि मिथुन में प्रवेश करने से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है |
अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की कैसा रहेगा करियर, कैसा रहेगा प्रेम जीवन, कौन सी पूजा लाभदायक रहेगी, कौन सा रत्न शुभ रहेगा तो आप ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करे |
Budh mithun raashi me kab pravesh karenge, बुध के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशी के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए किन राशि वालो को मिलेगा लाभ, किनके जीवन में बढ़ेगी चुनौतियां, जानिए लव राशिफल |