Raksha Bandhan Ka Mantra || रक्षा बंधन मंत्र || Mantra in Sanskrit & Hindi, रक्षा बंधन की कथा , किस दिशा में भाई का मुख रहना चाहिए राखी बाँधने के समय?
#rakshabandhanmantra
#रक्षाबंधनमंत्र
हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को पूरे देश में रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है |
इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि के राखी बांधती है और उनसे हमेशा रक्षा करने की कामना करती है और भाई की उन्नति की कामना करती है |
इस दिन भक्त भी अपने भगवान् को राखी बांधते हैं |
Raksha Bandhan Ka Mantra |
ऐसी मान्यता है की रक्षा बंधन के दिन अर्थात श्रावण पूर्णिमा को राखी बाँधने से वर्ष भर रोगों और बुरी नजर से रक्षा होती है |
रक्षाबंधन के दिन पहले माथे पे तिलक लगाया जाता है और फिर राखी बाँधी जाती है फिर भाई की आरती भी की जाती है |
बहन भगवान् से भाई के उन्नति और सफलता के लिए भगवन से प्रार्थना करती है |
Read in english about Rakshan Bandhan Mantra
रक्षा बंधन पर राखी बांधे के समय किस मन्त्र का जप करना चाहिए :
येन बद्धो बलि राजा, दानवेंद्रो महाबलः,
तेन त्वाम प्रतिबध्नायमि, रक्षे मा चल मा चल:
अर्थात =
जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेंद्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।
किस दिशा में भाई का मुख रहना चाहिए राखी बाँधने के समय?
जीवन में शुभता को बढाने के लिए भाई का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए राखी बाँधने के समय. बहन का मुख पश्चिम दिशा में होगा |
रक्षा बंधन की कथा :
राखी के बारे में एक कथा प्रचलित है की पहली राखी लक्ष्मी जी ने राजा बली को बाँधी थी
दानवेन्द्र बलि से वामन रूप धारण कर विष्णु भगवान ने तीन पग में सबकुछ ले लिया। भगवान ने पाताल लोक का राज्य बलि को दे दिया, तब बलि ने प्रभु से कहा कि मैं रहने के लिए तैयार हूं मगर यह वचन दो कि जब मैं उठूं तब जिधर भी नजर जाए आपको देखूं। इस तरह बलि ने विष्णु को अपना पहरेदार बना लिया। बैकुंठ में लक्ष्मी जी को ¨चता होने लगी। तब नारद ने उन्हें बताया कि नारायण पाताल लोक में हैं। नारद के समझाने पर लक्ष्मी सुंदर स्त्री का रूप धर कर गई और राजा बलि को भाई बनाकर उसे रक्षा सूत्र बांधा। दक्षिणा में उन्होंने बलि का पहरेदार मांगा। इस तरह लक्ष्मी ने नारायण को बलि के वचन बंधन से मुक्त कराया। इसलिए रक्षा सूत्र बांधते समय यह मंत्र पढ़ते हैं।
Read Rakshabandhan 2023 Mahurat
सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Raksha Bandhan Ka Mantra || रक्षा बंधन मंत्र || Mantra in Sanskrit & Hindi, रक्षा बंधन की कथा , किस दिशा में भाई का मुख रहना चाहिए राखी बाँधने के समय?