अक्षय तृतीया क्या है, धार्मिक महत्व और समृद्धि के लिए इस दिन क्या करें, क्या न करें, अक्षय तृतीया पर सफलता के लिए टोटके, ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी आखा तीज के दिन वैदिक ज्योतिष अनुसार|
यदि आप कोई भी शुभ कार्य शुरू करना चाहते हैं, यदि आप पुण्य कमाना चाहते हैं, यदि आप किसी भी कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, यदि आप मुहूर्त के बारे में नहीं जानते हैं, यदि आपके पास अपने काम के लिए किसी विशेषज्ञ से परामर्श करने का समय नहीं है फिर चिंता न करें, किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इस अक्षय तृतीया के दिन का उपयोग करें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और एक ऐसा मुहूर्त है जिसमें कोई भी अच्छा काम सबसे अच्छे परिणाम के लिए किया जा सकता है।
Akshay Tritya 2021 Ki Khaas Baate jyotish anusar |
अक्षय तृतीया क्या है?
इसे भारत में आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भगवान परशुराम के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है जो विष्णुजी के छठे अवतार हैं। यह वह दिन है जब गणेश जी ने महाभारत लिखना शुरू किया था। यह भाग्य जगाने का दिन है, यह सफलता के लिए पूजा पाठ, अनुष्ठान करने का दिन है।
अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व:
- इस दिन का सम्बन्ध भगवान विष्णु से है।
- यह वैशाख माह में वैशाख अमावस्या के बाद पड़ता है।
- इस दिन किये गए दान का फल कभी कम नहीं होता।
- यह भी मान्यता है कि त्रेता युग की शुरुआत इसी दिन से हुई थी।
- माँ गंगा ने भी इसी दिन धरती में प्रवेश किया था |
- अक्षय तृतीया के दिन धन बढाने के लिए , सम्पन्नता के लिए और देविक शक्तियों को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान किया जाता है।
- यह भी मान्यता है कि देवी अन्नपूर्णा ने इसी शुभ दिन जन्म लिया था।
- इस दिन युधिष्ठिर को अक्षय पात्र प्राप्त हुआ जिसके माध्यम से वे जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराते हैं।
- इस दिन सुदामा श्री कृष्ण से मिले थे।
- इस दिन श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वस्त्र हरण होने से बचाया था जब दुशासन ने उनकी साड़ी को हटाने की कोशिश की।
- धन की कमी को दूर करने लिए कनकधारा स्तोत्र भी इसी दिन लिखा गया था।
आम तौर पर अक्षय तृतीया पर क्या काम किया जाता है:
- इस दिन लोग गोल्ड ज्वैलरी खरीदना पसंद करते हैं।
- इस दिन अपनी हैसियत अनुसार लोगो की मदद की जाती है जिसका फल कभी समाप्त नहीं होता |
- पूर्वजों के उत्थान के लिए अनुष्ठान भी इस दिन किये जाते हैं |
- अक्षय तृतीय को विष्णु और लक्ष्मी पूजा की जाती है समृद्धि के लिए ।
- इस दिन शादियां भी होती है ।
- आखा तीज को लोग दुकानों, कारखाने, व्यवसाय आदि का भी उद्घाटन करते हैं।
अक्षय तृतीया के लिए कुछ विशेष टोटके:
- एक हांडी लें और उसमें चावल भर दें और एक सोने या चांदी का सिक्का डालें, एक नारियल मुंह पर रखें और इसे कपड़े से बांध दें। इसकी पूजा करें और फिर इसे साल भर किसी भी अनाज के भंडारण या लॉकर में रखें। यह टोटका सम्पन्नता बढाने में मदद करता है |
- यदि आपके पास बजट है तो इस अक्षय तृतीया पर व्यावसायिक स्थान और घर पर सिद्ध श्री यंत्र स्थापित करें।
- पूरे साल धन को आकर्षित करने के लिए सिद्ध कुबेर यंत्र की स्थापना भी एक अच्छा तरीका है आखा तीज को ।
- इस दिन उचित नियमों के साथ श्री यंत्र की पूजा करने से सफलता के रास्ते खुलते है |
- इस शुभ दिन पर श्री सूक्त के साथ श्री यंत्र की पूजा करें।
- आप सफलता के लिए जीवन में धन को आकर्षित करने के लिए इस शुभ दिन पर कनकधारा का पाठ भी शुरू कर सकते हैं।
तो अक्षय तृतीया सफलता के मार्ग को खोलने के लिए शक्तिशाली अनुष्ठान करने का दिन है। इस दिन को भूलना नहीं चाहिए अगर आप अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं। आप वित्तीय शक्ति प्राप्त कर सकते हैं, आप दिव्य शक्ति प्राप्त कर सकते हैं, आप अक्षय तृतीया पर देविक शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया वर्ष 2021 में:
वर्ष 2021 में अक्षय तृतीया 14 मई, शुक्रवार को पड़ रही है। इस वजह से आध्यात्मिक साधना करना और शुभ चीजें खरीदना बहुत अच्छा है। इस दिन प्रार्थनाएं निश्चित रूप से हर एक को स्वास्थ्य, धन और सफलता को आकर्षित करने में मदद करेंगी। विष्णुजी के आशीर्वाद से सफलता के मार्ग खुलेंगे।
अक्षय तृतीया 2021 पर ग्रहों की स्थिति जानें:
- चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेंगे जो की लोगों की मन की शक्ति को बढ़ाएगा।
- राहु और केतु उच्च के रहेंगे जो समृद्धि के लिए कोई भी टोटका करने के लिए अच्छा है।
- शनि अपनी राशि में ही निवास करेगा जो कि अच्छा है।
- शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे जो भौतिक सुखों को आकर्षित करने के लिए लोगों को टोटके करने में मदद करेगा।
- बुध भी मित्र राशि में रहेंगे ।
- सूर्य उच्च के रहेंगे जो सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना करने के लिए मदद करेंगे |
- मंगल शत्रु राशि में रहेंगे |
- चंद्र ग्रहण योग भी रहेंगे जो खराब मौसम और अवांछित दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी और हर कोई महामारी नाश के लिए, स्वश्टी के लिए सम्पन्नता के लिए कोई ना कोई प्रयोग कर सकते हैं |
जानिए अपनी कुंडली के बारे में, जानिए भाग्यशाली रत्न के बारे में, आपके लिए भाग्यशाली पूजा के बारे में , जानिए आपके लिए भाग्यशाली यंत्र के बारे में।
विश्वस्निये ज्योतिष मार्गदर्शन के लिए संपर्क करे ज्योतिष से :
अक्षय तृतीया क्या है, धार्मिक महत्व और समृद्धि के लिए इस दिन क्या करें, क्या न करें, Akshay tritiya 2021 Importance as per vedic astrology, अक्षय तृतीया पर सफलता के लिए टोटके, ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी आखा तीज के दिन वैदिक ज्योतिष अनुसार|