16 जुलाई2021 को सूर्य बदलेंगे राशी और कर्क में प्रवेश करेंगे, जानिए राशिफल, ज्योतिष उपाय |
जैसा की पहले वाले लेख में हम देख चुके है की जुलाई 2021 में 4 ग्रह अपनी राशी बदलने वाले है और बुध के राशी परिवर्तन का असर हम जान चुके है पहले वाले लेख में, इस लेख में हम जानेंगे की 16 जुलाई को जो सूर्य कर्क राशी में प्रवेश करेंगे, उसका फल क्या होगा |
16 july 2021 Ko Surya Badlenge Rashi |
आइये जानते हैं की कब और कितने बजे सूर्य बदलेंगे राशि :
सूर्य ग्रह 16 जुलाई, शुक्रवार के शाम को लगभग 4:45 मिनट पे मिथुन राशी से निकल के कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अगले १ महीने तक उसी में रहेंगे | कर्क राशी सूर्य की सम राशि है |
आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या असर होगा सूर्य के कर्क राशी में गोचर का :
मेष राशीफल :
मेष राशी वालो की व्यस्तता को बढ़ा देगा सूर्य का कर्क राशी में गोचर | काम काज बढेगा, जिम्मेदारियां बढेंगी और साथ ही कुछ नए काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड़ सकता है |
विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा |
वृषभ राशिफल :
अगर आप वृषभ राशी के है तो सूर्य के कर्क राशी में गोचर से आपके रुके कार्य पूरे होंगे, पराक्रम बढ़ने से आप आगे बढ़के अपने सपनो को पूरा करने के लिए कदम उठा पायेंगे |
छोटी यात्राओं के योग भी बनेंगे जिससे व्यस्तता भी बढ़ेगी , शत्रु भी बाधा उत्पन्न करेंगे जिसके कारण थोड़ी परेशानी भी आयेगी |
प्रेमियों को अपने साथी का भावनात्मक साथ मिलेगा जिससे हिम्मत बढ़ेगी |
मिथुन राशिफल :
मिथुन राशी के लोगो को परिवारक खुशियों के प्राप्ति के योग बनेंगे | अपने किये निवेश से लाभ कमाने के योग बनेंगे | परन्तु आपको खाने पीने में विशेष सावधानी की जरुरत रहेगी अन्यथा आप पाचन सम्बन्धी परेशानी से गुजरेंगे | आप अपनी चतुराई से दोस्तों में, परिवार में , ऑफिस में विशेष स्थान बना पायेंगे |
कर्क राशिफल :
कर्क राशी वाले जातको में रचनात्मकता देखने को मिलेगी, आपका प्रभाव बढेगा और आप पहले से अधिक व्यस्त हो जायेंगे, अहंकार बढ़ने से गुस्सा भी बढ़ सकता है | जीवन साथी से मन मुटाव बढ़ सकता है |
प्रेमिओ को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
अगर आप सट्टा बाजार या शेयर बाजार में काम करते हैं तो सावधानी से करे |
सिंह राशीफल :
सिंह राशी वालो के खर्चे में बढ़ोतरी होगी, यात्राओं में स्वास्थ्य में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं | किसी को उधार ना दे अन्यथा वापस लेने में मुश्किल होगी |
विदेश यात्रा भी कर सकते हैं और अनावश्यक खर्चे भी बहुत बढ़ सकते हैं | इस समय आपको सोच समझकर ही खर्चा करना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा |
कन्या राशिफल :
कन्या राशी वालो को अपनी ईच्छाओं को पूरा करने के लिए विशेष प्रयत्न करना होगा और आपकी कोशिशे सफल भी होंगी | आप कमाई के नए रास्ते खोज पायेंगे जिससे व्यस्तता भी बढ़ जायेगी |
तुला राशिफल :
तुला राशी वालो को अब नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार हो जाना चाहिए | आपको नाम और यश की प्राप्ति होगी | अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार में आप कम समय दे पायेंगे | परिवारिक सुख में कमी होगी परन्तु काम काज में बढ़ोतरी के योग बनेंगे |
वृश्चिक राशिफल :
वृश्चिक राशी को लोग धर्म के कार्यो में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं | पिता के आशीर्वाद से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं , पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बनेंगे | अगर आप कोई साधना करते हैं तो आपको सफलता मिलेगी |
धनु राशिफल :
धनु राशी के लोग अगर किसी शोध कार्य से जुड़े है तो अब आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है | आपके जीवन में आकस्मिक रूप से घटनाएं घटेंगी कुछ अच्छी भी कुछ बुरी भी अतः अब आपको अपने आपको किसी भी स्थिति के लिए तैयार रखना चाहिए |
मकर राशिफल :
मकर राशी के लोग अब नए लोगो के संपर्क में आयेंगे जिसका पूरा फायदा भी मिलेगा आपके व्यक्तिगत जीवन में और काम काजी जीवन में | अगर आप विवाह के लिए साथी ढूंढ रहे हैं तो अब आप सफल हो सकते हैं | साझेदारी में आप कोई काम शुरू कर सकते हैं |
कुम्भ राशिफल :
कुम्भ राशी वालो के अन्दर इच्छाएं बहुत बढ़ जाएँगी जिसके कारण आप काफी व्यस्त हो जायेंगे | अपने खर्चो को नियंत्रण पे रखे अन्यथा कर्जा भी बढ़ सकता है | किसी को उधार ना दे अन्यथा लेने में परेशानी आ सकती है |
मीन राशिफल :
मीन राशी वाले जो विद्यार्थी है उनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा | अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो अब आप काफी लाभ कम सकते हैं | संतान से अहंकार टकरा सकता है | परन्तु आय के स्त्रोत खुलेंगे और आपकी मेहनत का फल भी आपको प्राप्त होगा |
तो हमने देखा की 16 जुलाई 2021 को सूर्य के कर्क राशी में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं |
अगले लेख में हम ये जानेंगे की शुक्र के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा १२ राशी वालो के जीवन में |
जानिए ज्योतिष से से –
- कब होगा विवाह और कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन, कैसे दूर करे वैवाहिक जीवन की परेशानियों को ?
- कौन सा रत्न शुभता लायेगा जीवन में |
- कौन सी पूजा अच्छी रहेगी |
- कौन से ग्रह तकलीफ दे रहे हैं, क्या उपाय करे ? आदि |
16 जुलाई2021 को सूर्य बदलेंगे राशी और कर्क में प्रवेश करेंगे, sun transit in cancer sign- know predictions, जानिए राशिफल, ज्योतिष उपाय |